सैदपुर बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, जंतर मंतर पर युवाओं से जुड़े मुद्दों पर उठाए सवाल

 *सैदपुर बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, जंतर मंतर पर युवाओं से जुड़े मुद्दों पर उठाए सवाल 

गाजीपुर। सैदपुर दी बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को एसडीएम महोदया जी को जंतर मंतर पर छात्राओं के साथ हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न के खिलाफ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर जवाब मांगा। ज्ञापन में विशेष रूप से NEET पेपर लीक, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के आंदोलन और कथित रूप से NSA लगाए जाने जैसे विषयों को उठाया गया। बार एसोसिएशन ने ज्ञापन में सरकार से पूछा कि यदि NEET पेपर लीक मामले में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो दोषियों पर क्या कार्रवाई की गई। साथ ही युवाओं की समस्याओं के समाधान, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा सरकार और युवाओं के बीच संवाद स्थापित करने की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि युवाओं के आंदोलनों के प्रति सरकार का रवैया स्पष्ट किया जाए तथा यदि किसी प्रदर्शनकारी पर NSA जैसी कार्रवाई की गई है तो उसके कारण सार्वजनिक किए जाएं। अंत में बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से सभी बिंदुओं पर उचित कार्रवाई करते हुए युवाओं के हितों की रक्षा करने की मांग की। 

 सैदपुर तहसील परिसर में तहसील बार एसोसिएशन सैदपुर सभी पदाधिकारी अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह , पूर्व उपाध्यक्ष प्रेम नारायण यादव ,उमाशंकर यादव, विनीत सिंह ,जयप्रकाश सिंह, अमरनाथ राम, फेकन राम ,संतोष कुमार, रमेश राम ,संजय कुमार ,तैयब ,यशवंत कुशवाहा , नीलू सिंह , महामंत्री चन्दन कुमार के साथ अन्य सभी वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments