गाजीपुर। प्रकृति की गोद में आंवले के पेड़ की शीतल छांव के नीचे अपनों के साथ प्रेम, भाईचारे और आत्मीयता का अनूठा नजारा देखने को मिला। परख पब्लिक केयर ट्रस्ट के तत्वावधान में परिवार एवं लगभग 50 साथियों के साथ सामूहिक सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सभी साथियों ने मिलकर स्वयं भोजन तैयार किया और आंवले के पेड़ की प्राकृतिक छांव में एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस आयोजन ने आपसी प्रेम, सहयोग, भाईचारे और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।
इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष विभा पाल ने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं। आपसी मेल-मिलाप, सहयोग और अपनापन ही समाज को मजबूत बनाता है। जब सभी लोग मिलकर बैठते हैं और एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनते हैं, तो सामाजिक रिश्ते और भी मजबूत होते हैं।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विभा पाल के साथ सुमन बिंद, तारा निषाद, पूजा निषाद, पूनम गुप्ता, शशिकांत यादव, राजीव पांडेय सहित लगभग 50 साथी उपस्थित रहे।
सामूहिक सहभोज का यह आयोजन आपसी सौहार्द, प्रेम और एकजुटता की खूबसूरत
मिसाल बना।

0 Comments