गाजीपुर। नंदगंज-बरहपुर मार्ग स्थित हंसा हॉस्पिटल के पास सांसद निधि से सेमी हाई मास्ट लाइट स्थापित कर दी गई है। यह कार्य लोकसभा गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी की सांसद निधि से वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कराया गया है। इस सेमी हाई मास्ट लाइट के लगने से क्षेत्र में रात्रि के समय बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे राहगीरों, स्थानीय नागरिकों एवं आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय लोगों ने इस जनहितकारी कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया। बताया गया कि यह सेमी हाई मास्ट लाइट समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल के प्रस्ताव पर स्थापित की गई है। इस अवसर पर स्थानीय नागरिक डॉ रजनीश कुमार राजन, सुमित जायसवाल, गुड्डू, प्रदीप जायसवाल, अमित नारायण सिंह, डिक्की, बुलबुल सिंह, कन्हैया विश्वकर्मा, सिपाही विश्वकर्मा, शाहिद सहित अनेक लोगों ने सांसद अफजाल अंसारी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके जनहित के कार्यों की सराहना की।

0 Comments