विधायक अंकित भारती ने किया क्षेत्र का भ्रमण, 2027के लिए किया मंथन ।

 सैदपुर विधायक अंकित भारती ने नेवादा, विझवल और मिर्जापुर मुस्काबाद का किया दौरा, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।

सैदपुर (ग़ाज़ीपुर)। क्षेत्रीय विधायक अंकित भारती ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का तूफानी भ्रमण कर जनसंपर्क साधा और दर्जनों परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा भी की।

भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम नेवादा से हुई, जहाँ विधायक ने रवि यादव के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने भगवान दास यादव के आवास पर आयोजित एक बैठक में भाग लिया और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इसी क्रम में उन्होंने नकछेद यादव, राजेश यादव एवं जुगनू यादव से शिष्टाचार भेंट की।

तत्पश्चात, विधायक अंकित भारती ग्राम विझवल पहुंचे, जहाँ उन्होंने ग्राम प्रधान पप्पू यादव के आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इसके बाद वे प्रकाश यादव (पक्की) के घर गए और परिजनों से हाल-चाल लिया।

भ्रमण के अंतिम चरण में विधायक का काफिला ग्राम मिर्जापुर मुस्काबाद पहुंचा। वहाँ उन्होंने 'तिरंगा न्यूज' के पत्रकार शिवम यादव के आवास पर आयोजित पारिवारिक श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की। विधायक ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गोविंद यादव, सैदपुर ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश यादव, जोनल प्रभारी जितेंद्र सिंह, अरविंद यादव, मनीष यादव, श्रीराम गौतम, देवकली ब्लॉक अध्यक्ष राजनाथ यादव, रामचरण मास्टर, नरेंद्र मास्टर, पंकज भारती, रामसेवक यादव, राजेश यादव (नेवादा) और रोहित सिंह सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments