गाजीपुर: जल जीवन मिशन के पंप ऑपरेटरों ने उठाई आवाज, 5 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये मासिक मानदेय करने की मांग

ईपीएफ, बीमा, साप्ताहिक अवकाश और नौकरी की सुरक्षा देने की भी मांग।

गाजीपुर, 16 अक्टूबर 2026। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गाजीपुर जिले में कार्यरत पंप ऑपरेटरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र के माध्यम से उचित कार्रवाई की मांग की है। पंप ऑपरेटरों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें मात्र 5,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। उन्होंने इसे बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है। पंप ऑपरेटरों ने अपनी मांगों में सभी पंप ऑपरेटरों को संबंधित व्यवस्था के अंतर्गत नियमित रूप से समायोजित करने की मांग भी रखी है। इसके साथ ही कर्मचारियों को ईपीएफ, पीएफ, बीमा सुविधा तथा साप्ताहिक अवकाश प्रदान करने की मांग की गई है।प्रार्थना पत्र में पंप ऑपरेटरों ने नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सुरक्षा किट और पहचान पत्र (आईडी कार्ड) उपलब्ध कराने तथा सभी ऑपरेटरों को नियमित रूप से मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। पंप ऑपरेटरों का कहना है कि उनकी मांगों पर उचित निर्णय लिया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके और वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकें। उनकी मुख्य मांगें

1. मासिक मानदेय 5,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये किया जाए।

2. सभी पंप ऑपरेटरों का नियमित समायोजन किया जाए।

3. ईपीएफ, पीएफ, बीमा और साप्ताहिक अवकाश की सुविधा मिले।

4. नौकरी की सुरक्षा, सुरक्षा किट और पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाए।

5. सभी पंप ऑपरेटरों को नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए।ज्ञापन देने वाले पंप ऑपरेटर अरविंद कुमार, अंकित नन्दन,रमेश सिंह यादव, गोपाल यादव ,कृष्णानंद ,गजाधर राम,  जटाशंकर यादव, शंभू यादव ,रामविलास ,राकेश यादव , जयकिशुन ,संजय कुमार राम ,राकेश यादव, श्रीनाथ ,टुनटुन कुमार ,पारस कुशवाहा, अभय नारायण ,रविशंकर  आदि गाजीपुर के लोग शामिल है

Post a Comment

0 Comments