कमला यादव की श्रद्धांजलि सभा में समाज सुधार और शिक्षा को बढ़ावा देने का दिया गया संदेश

 तेरही, नशा और दहेज जैसी कुरीतियों को खत्म करने का यादव महासभा ने लिया संकल्प ।

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर यादव के पिता कमला यादव की श्रद्धांजलि सभा में यादव महासभा गाजीपुर ने समाज सुधार का संदेश देते हुए तेरही जैसी सामाजिक कुरीतियों, नशाखोरी और दहेज प्रथा को समाप्त करने का संकल्प दिलाया। साथ ही समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को बेहतर दिशा देने पर जोर दिया गया। श्रद्धांजलि सभा में सदर विधायक जै किशन शाहू , समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू और यादव महासभा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत साइकिल ने अपने संबोधन में लोगों से सामाजिक कुरीतियों को छोड़कर नेक रास्ते पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री सुधीर यादव ने अपने पिता के निधन के बाद तेरही जैसी परंपरा का बहिष्कार कर साहसिक कदम उठाया है। समाज में बदलाव के लिए ऐसे निर्णय जरूरी हैं। जिस तरह समय के साथ सती प्रथा और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने की दिशा में प्रयास हुए, उसी तरह वर्तमान में प्रचलित सामाजिक बुराइयों को भी दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देकर ही समाज को मजबूत और जागरूक बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक मंच से गायक रजनीकांत यादव और भगवान यादव ने कमला यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर यादव महासभा के मार्गदर्शक मार्कण्डेय यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान यादव, जिला उपाध्यक्ष कैलाश यादव, देवकली ब्लॉक प्रमुख सच्चे लाल यादव, पूर्व सीओ गोरख यादव, अशोक बिंद, रामबचन यादव, पूर्व प्रधान रमेश यादव, बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष रामयस यादव, सपा नेता मुन्नन सिंह यादव, राजकुमार पांडेय, दिनेश यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments