अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन*। भदोही, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी पांच जिलों से 12000 महिलाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभा किया।


*गाजीपुर*/ विश्व भर में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिवस को विशेष रूप से महिलाओं को समर्पित किया जाता है। इस दिवस पर लोगों मे महिलाओं के प्रति आदर, सम्मान उनके अधिकारों उनकी उपलब्धियां को बताने के साथ ही लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।इसी क्रम में संस्था डायसिस ऑफ वाराणसी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा लंका मैदान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री रिजवाना परवीन मंडलीय सलाहकार बाल संरक्षण मंडल लखनऊ, मुख्य वक्ता डॉ आस्था सिंह गाजीपुर पीजी कॉलेज, संस्था अध्यक्ष माननीय बिशप यूजिन जोसफ वाराणसी धर्मप्रांत, विशिष्ट अतिथि श्रीमती शशि सिंह इंस्पेक्टर पुलिक कार्यालय गाजीपुर , संस्था के निदेशक फादर जूलियन, सहनिर्देशक फादर प्रेम ने बतौर दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भदोही, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी पांच जिलों से 12000 महिलाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभा किया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास हेतु अपना सहयोग दे रहे महिला ग्राम प्रधान, महिला बीसीसी वा कृषि के क्षेत्र में ड्रोन पायलेट अनीता जी कुल 26 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।तथा संस्था द्वारा 25 महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। अलग-अलग जिलों से आई हुई महिलाओं ने सामाजिक आधारित प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सराहना के पात्र रहे। विशिष्ट अतिथि श्रीमती शशि सिंह ने महिलाओं को समाज में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया तथा वही नारी शक्ति मिशन तथा विभाग द्वारा संचालित जनकल्याण योजना और हेल्पलाइन नंबर से अवगत कराई। 


मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर आस्था सिंह ने महिलाओं को आज के परिवेश में महिलाएं आसमान के बुलंद तक अपना परिचय लहरा रही हूं मैं शारीरिक रूप से तो दिव्यांग हूं लेकिन मैं आज के परिवेश में मैं एक प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं कॉलेज में दे रही हूं आप भी अपने मेहनत से समाज को विकास के तरफ ले जा सकती हैं। तो वही उपस्थित मुख्य अतिथि ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा सशक्तिकरण का एक नया रूप देने हेतु समाज में आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष बिशप यूजीन जोसेफ ने महिलाओं को अपने परिवार तथा समाज में एक सशक्तिकरण का परिचय देते हुए अपने परिवार को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।इस मौके पर महिला समन्वयक सिस्टर उषा, सिस्टर अग्नेस, कोऑर्डिनेटर बृजेश तिवारी, सुजीत कुमार, राजेश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती रीना, श्रीमती शांति वा अन्य सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments