सैकड़ो महिलाओं को पार्टी का गमछा भेंट करके सपा में शामिल किया गया :- पुनीता सिंह खुशबू ।
गाजीपुर:- पासवान व पाल समुदाय द्वारा आयोजित नारी सम्मान व सदस्य्ता ग्रहण समारोह में समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुशबू का भव्य स्वागत अभिनंदन हुआ स्वागत का तरीका अलग ही देखने को मिला महिलाओ ने सोहर गीत गाकर सपा मय वातावरण कर दिया इस अवसर पर प्रदेश सचिव ने सभी महिलाओं को पार्टी का गमछा भेंटकर सपा में शामिल किया और बताया कि पीडीए समाज के जननायक अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने पर हर वर्ग का कल्याण होगा किसी भी समुदाय से भेदभाव नही किया जाएगा इस अवसर पर यादव महासभा एवं पिछडा दलित विकास महासंघ गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव , सपा के वरिष्ठ नेता सुरज राम बागी , सेक्टर प्रभारी सिहासन यादव , अजय पासवान , संदीप पाल , अजय यादव सहित दर्जनों नेता उपस्थित थे

0 Comments