राष्ट्रीय ताईक्वांडो में गैबीपुर गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के यश प्रजापति ने जीता कांस्य पदक बढ़ाया जिले का मान
गाजीपुर-नागालैंड में दिनांक 28 से 31 अक्टूबर तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गौतम स्पोर्ट्स अकादमी, गैबिपुर के उभरते हुए खिलाड़ी यश प्रजापति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 आयु वर्ग (32 किग्रा भार वर्ग) में कांस्य पदक जीतकर अकादमी सहित पूरे गाजीपुर जिले का गौरव बढ़ाया है।यश ने इस उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के खिलाड़ियों को पराजित किया ।
औड़िहार के समीप चकियां नेवादा ग्राम निवासी योगेश प्रजापति (कर्मचारी, बिजली विभाग) एवं समता प्रजापति के पुत्र यश प्रजापति की बड़ी बहन तेजश्विनी प्रजापति भी राष्ट्रीय स्तर की ताईक्वांडो खिलाड़ी हैं । दोनों ही भाई - बहन ए.के. नेशनल इंटर कॉलेज, औड़िहार में अध्ययनरत हैं और प्रतिदिन गौतम स्पोर्ट्स अकादमी, गैबिपुर में चार घंटे ताईक्वांडो खेल का अभ्यास करते हैं ।अकादमी व छात्रावास के निदेशक अमित सिंह "बंटी" ने बताया कि यश की तरह ही तेजश्विनी का भी चयन एस.जी.एफ.आई नेशनल ताईक्वांडो चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश स्कूल अंडर-17 टीम में हुआ है। उन्होंने कहा, “दोनों बच्चे अत्यंत अनुशासित और मेहनती हैं। इनके माता-पिता की प्रेरणा व सहयोग सराहनीय है।इस अवसर पर गौतम सेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष उमा सिंह ने कहा कि नागालैंड से लौटने पर यश प्रजापति का भव्य स्वागत किया जाएगा ।

0 Comments