गाजीपुर। जम्मू-कश्मीर में 16 जनवरी से प्रारंभ होने जा रही सातवीं राष्ट्रीय क्वान की डो प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम में गाजीपुर जनपद के सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है ।
गाजीपुर क्वान की डो एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सब-जूनियर वर्ग में मयूर शर्मा, ऋतु यादव एवं अक्षिता राय का चयन हुआ है, जबकि कैडेट आयु वर्ग में गंगेश मौर्या, देवांश प्रताप सिंह, हर्ष प्रताप सिंह एवं विराज चौरसिया को प्रदेश टीम में स्थान मिला है । श्री सिंह ने बताया कि विगत दिसंबर माह में चौथी राज्य स्तरीय क्वान की डो प्रतियोगिता का आयोजन सहारनपुर में किया गया था। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त करने के उपरांत इन खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया । इसके अतिरिक्त, जिला क्वान की डो एसोसिएशन के सचिव अब्दुल मलिक ख़ान एवं नेहा राय को राष्ट्रीय क्वान की डो प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल (रेफरी पैनल) में मनोनीत किया गया है, जो जनपद के लिए गर्व का विषय है । गाजीपुर की टीम गुरुवार को वाराणसी से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होगी ।

0 Comments