गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस साप्ताहिक समारोह मे शुक्रवार को करंडा मंडल अध्यक्ष राणा सिंह तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष पवंजय पांडेय अपने सहयोगी साथियों के साथ चोचकपुर बाजार में लोगों को केन्द्र सरकार के 11 वर्ष तथा प्रदेश सरकार की आठ वर्षों की गौरवशाली उपलब्धियों को अवगत कराया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया ।
करंडा मंडल के पूर्व अध्यक्ष पवंजय पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के प्रगति और लोगों के विकास सम्मान के लिए कटिबद्ध होकर काम कर रही है , राणा सिंह ने कहा कि सरकार आज समाज के कमजोर से कमजोर वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित होकर काम कर रही है।
जिला कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता, करंडा मंडल अध्यक्ष राणा सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवनजय पांडे ,मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सिंह बच्चा ,मंडल महामंत्री अमित चौरसिया शक्ति केंद्र संयोजक अमित सिंह बूथ अध्यक्ष अरुण चौधरी शक्ति केंद्र प्रभारी असगर अली आदि लोग रहे।
0 Comments