गाजीपुर । समाजवादी पार्टी की महिला सभा में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति सामने आई है। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी जी (भावना) की ओर से जारी नियुक्ति-पत्र में सुनीता यादव ग्राम बाबुरायपुर पोस्ट- मानपुर गाजीपुर उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है।
नियुक्ति-पत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं पार्टी की अनुमति का उल्लेख करते हुए सुनीता यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पत्र में उम्मीद जताई गई है कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत तथा गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह है। माना जा रहा है कि महिला संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में यह जिम्मेदारी अहम होगी। समाजवादी पार्टी ने सीमा राजभर को महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया तब उसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक मजबूती और पूर्वांचल में सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति से जोड़कर देखा गया था। पत्र का संदेश ....
“समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशीलता प्रदान करें।”

0 Comments