*अंकित भारती के नेतृत्व में जुटे सपा के सेक्टर व जोनल प्रभारी, पदाधिकारियों ने बनाई चुनावी रणनीति*
सैदपुर। विधानसभा सैदपुर में विधायक अंकित भारती के नेतृत्व में निर्मल उपवन मैरिज हॉल, सादात रोड में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में सेक्टर प्रभारी, जोनल प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा महासचिव एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने की, जबकि संचालन गोविंद यादव ने किया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा रहे। आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर पदाधिकारियों से पार्टी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के पक्ष में अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं को जोड़ने और चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
आशुतोष सिन्हा ने कहा कि यह चुनाव केवल उनका नहीं, बल्कि अखिलेश यादव के नेतृत्व और समाजवादी विचारधारा का चुनाव है। वहीं विधायक अंकित भारती ने कहा कि सैदपुर समाजवादियों का गढ़ है और प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ताकत से आशुतोष सिन्हा को जिताने के लिए काम करेगा।
बैठक में श्रीराम गौतम, पप्पू श्रीवास्तव, आमिर खान, रामचरण मास्टर, ओपी भारती, श्रवण कुमार, सुरेंद्र यादव समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के बाद विधायक अंकित भारती व आशुतोष सिन्हा ने क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी सहभागिता की।

0 Comments