मैनपुर में धूमधाम से हुई श्री गणेश पूजा, पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार सिंह गौतम ने फीता काटकर किया शुभारंभ
मैनपुर (गाजीपुर)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मैनपुर में देवों के देव महादेव के पुत्र भगवान श्री गणेश जी की भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार सिंह गौतम रहे। उन्होंने फीता काटकर पूजा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पूजा समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा समिति मैनपुर की ओर से पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार सिंह गौतम का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि भगवान श्री गणेश जी को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश के स्मरण से करने की परंपरा है। भगवान गणेश की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में
*समिति:* गणेश पूजा पूरब टोला मैनपुर
- *प्रधानाचार्य:* तेज़बहादुर बिंद, गुरुचरण यादव
- *अध्यक्ष:* श्री फरिन्द्र सिंह
- *उपाध्यक्ष:* श्री रोहित यादव (क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी)
- *सचिव:* संदीप यादव, अरविन्द बिंद ,कार्यक्रम में पूजा समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


0 Comments