कारगिल युद्ध की रजत जयंती पर शहीद संजय सिंह यादव की धर्मपत्नी राधिका यादव को यूनिट के सी.ओ.ने किया सम्मानित

 कारगिल युद्ध की रजत जयंती पर शहीद संजय सिंह यादव की धर्मपत्नी राधिका यादव को यूनिट के सी.ओ.ने किया सम्मानित

 गाजीपुर-कारगिल युद्ध के दौरान गाजीपुर के शहीदों में एक नाम देवकली ब्लाक के धनईपुर निवासी अमर शहीद संजय सिंह यादव का आता है|

भारत तथा पाकिस्तान के मध्य सन 1999में हुए कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती )के अवसर पर 13 कुमाऊं रेजिमेंट की तरफ से उनकी यूनिट के अधिकारियों तथा सैनिकों के द्वारा शहीद की धर्मपत्नी राधिका यादव को प्रशस्ति पत्र एवं मुपोंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया|यूनिट के सी.ओ.तथा सैनिकों ने,शहीद संजय सिंह यादव कंपोजिट विद्यालय धनईपुर के प्रांगण में स्थित भव्य मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया|इसी कड़ी में शौ र्य सैनिक संगठन के उपस्थित पदाधिकारी,सैनिकों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया|इस दौरान शहीद संजय सिंह यादव अमर रहे!भारत माता की जय!के नारे लगाए गए| इसके उपरांत शहीद की धर्मपत्नी वीर नारी राधिका यादव को सम्मानित किया गया| इसके बाद यूनिट के अधिकारियों ने शाहिद की धर्मपत्नी से कुशल क्षेम से पूछा तथा उनका हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया| इस दौरान अपने इकलौते पुत्र गौरव यादव के सामने अधिकारियों से बात करते समय राधिका यादव भावुक हो गई|उनकी आंखें कारगिल युद्ध में शहीद पति की यादों को सोचकर नाम हो गयीं|इस अवसर पर शौर्य सैनिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष-कैप्टेन सुब्बा सिंह यादव,कैप्टेन अंबिका यादव- मण्डल प्रभारी,सूबेदार विशेषी सिंह कुशवाहा-प्रदेश सचिव,कैप्टेन श्रीकृष्ण कुमार सिंह,सूबेदार अभय सिंह यादव,सूबेदार विजय सिंह,हवलदार कल्याण यादव,हवलदार सुदर्शन यादव-ग्राम प्रधान,हवलदार दीपक यादव,सुरेन्द्र सिंह यादव,सोबराती साहब, कैप्टन उमाशंकर यादव कारगिल हीरो, कैप्टन घोड़ा यादव कुलभूषण यादव ओम प्रकाश यादव,नेशनल एथलीट कैप्टन बब्बन राम,हवलदार सुनील यादव,सूबेदार श्रीराम यादव,मनोज कुमार राय,अमर शहीद के भाई अजय कुमार यादव, गौरव यादव तथा विनोद यादव पहलवानआदि लोगों ने क्रमवार शही द की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया| इस अवसर पर अजय कुमार यादव,सुदर्शन यादवग्राम प्रधान धनईपुर तथा गौरव यादव पूरी व्यवस्था में समर्पित रहे| कार्यक्रम की समाप्ति पर शहीद संजय सिंह यादव की धर्मपत्नी वीर नारी राधिका यादव ने आए हुए सभी लोगों का हृदय से आभार तथा धन्यवाद व्यक्त किया

Post a Comment

0 Comments