रेजांग ला रज कलश यात्रा पहुंची गाजीपुर, देशभक्ति से गूंज उठा माहौल जगह-जगह लोगों ने किया यात्रा का भव्य स्वागत,

 रेजांग ला रज कलश यात्रा पहुंची गाजीपुर, देशभक्ति से गूंज उठा माहौल जगह-जगह लोगों ने किया यात्रा का भव्य स्वागत,

गाजीपुर । देशभक्ति के ओज से ओतप्रोत रेजांग ला रज कलश यात्रा रविवार को जनपद पहुंची तो हर ओर “भारत माता की जय” और “भारत के अमर शहीद अमर रहें” के जयघोष गूंज उठे। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा संचालित इस यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा सिधौना टोल टैक्स से निकली जो कि पूर्वान्चल के ग़ांधी दादा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए  नन्दगंज बाजार के पास ग्रामसभा धरवा में शहीद शेषनाथ के प्रतिमा माल्यार्पण करके पार्क में शहीद परिवार को सम्मानित किया गया रेजांगला यात्रा के जिला सयोजक व जिलाध्यक्ष सुजीत यादव के चाचा है शहीद शेषनाथ इस लिए उन्होने वहाँ पर सैकड़ो लोग के साथ स्वागत किया और वही जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने यात्रा में शामिल फौजियों का फूलमालाओं से व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। जनपद में यात्रा का नेतृत्व अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा , गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने किया। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर यात्रा का नेतृत्व महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव कर रहे हैं व प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट के मार्गदर्शक है । इस अवसर पर यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बलिकरन यादव ( पूर्व एसपी- डीआईजी ) , सपा नेता पूर्व एमएलसी विजय यादव , प्रदेश महासचिव रामयश यादव ( अध्यक्ष गाजीपुर कोर्ट ), प्रदेश महासचिव रमेश यादव ( प्रधान कट्या) , प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम यादव पूर्व एसडीएम , सपा नेता मदन यादव , कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान यादव (प्रधान इस्लामवाद) , प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव ( समाज सेवी) , सपा अध्यक्ष कमलेश यादव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव सादात ब्लॉक अध्यक्ष ललिता यादव , शिक्षक सभा अध्यक्ष अजय करैला समाज सेविका प्रिंसिपल पुनीता सिंह आदि लोग उपस्थित होकर जनसमूह को रेजांग ला युद्ध का गौरवशाली इतिहास बताया, जबकि राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव ने अमर बलिदानियों की गाथा सुनाई, जिसे सुनकर लोग भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम में जनपद के सभी प्रमुख यादव व गैर यादव नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही सर्व समाज एवं कई सामाजिक संगठनों ने भी इस ऐतिहासिक यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


अमर शहीदों की स्मृति में निकाली गई रेजांग ला रज कलश यात्रा का स्वागत सर्व सैनिक संघठन के जिला उपाध्यक्ष फ़ौजी सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व सेवानिवृत्त  सैनिकों ने देशभक्ति का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जब संगठन के पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल वीर सैनिकों का माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया तथा शहीदों की रज कलश को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर कैप्टन सुब्बा यादव, फौजी अभय नाथ यादव , विशेसी सिंह कुशवाहा (शौर्य चक्र से सम्मानित) , सुबेदार मेजर मो. सोबराती साहब , कैप्टन कृष्ण कुमार , कैप्टन उमा शंकर यादव , सूबेदार ओमप्रकाश यादव , हवलदार कल्याण यादव ,  सुरेंद्र यादव फौजी ( समाजसेवी ), कैप्टन अंबिका यादव ,सहित दर्जनों लोगो ने संयुक्त रूप से कहा कि रेजांगला के शहीद केवल भारतीय सेना के नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उनके बलिदान ने भारत की सीमाओं को नहीं, बल्कि देशवासियों के आत्म सम्मान को सुरक्षित रखा वही संगठन के पदाधिकारियों ने कहाँ की रिजंगला लड़ाई में भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्यय है जहाँ 120 भारतीय जवान ने 5 हजार चीनी सेनाको के मुकाबले लड़ते हुए बलिदान हो गए ऎसी यात्रा में प्रशासन शासन सहित मीडिया साथी सहित सहयोग किये जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने बताया कि मुझे गर्व है कि नई पीढी में राष्ट्रीय भक्ती की भावना जगाने का संदेश दे गई ये यात्रा ।

शाहिद संजय यादव शहीद शेषनाथ यादव शहीद विजय शंकर यादव शहीद संग्राम यादव के परिवार को सम्मानित किया गया

Post a Comment

0 Comments