गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के बॉक्सरों ने किया वीजेता ट्रॉफी पर कब्जा :-
सैदपुर (गाजीपुर) : छेत्र के गैबिपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स अकादमी में बुद्धवार देर रात तक चले चतुर्थ जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 250 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपने मुक्के के दम से दर्शकों को रोमांचित कर दिया । प्रतियोगिता में 15 स्वर्ण , 7 रजत और 4 काश्य पदक के साथ मेजबान गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के बॉक्सरों में प्रतियोगिता के विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया । क्रीड़ा भारती गाजीपुर की बॉक्सिंग टीम ने 11 स्वर्ण, 4 रजत और 2 काश्य पदक जीतकर उपविजेता टीम बनी । तृतीय स्थान की ट्रॉफी एस.के.बी.एम. इंटर कॉलेज दिलदारनगर को मिला , यहां के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण , 8 रजत और 2 काश्य पदक जीता । इस क्रम में साह फैज पब्लिक स्कूल को चतुर्थ स्थान, सनबीम स्कूल दिलदारनगर पांचवें, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल छठवें, नोबेल सीनियर सेकेंड्री स्कूल को सातवां, सद्दाम बॉक्सिंग क्लब को आठवां, वसीम बॉक्सिंग सेंटर को नौवां और वेद इंटरनेशनल स्कूल को दसवां स्थान प्राप्त हुवा । गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के निदेश और जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि गौतम स्पोर्ट्स अकादमी में यह प्रतियोगिता विगत चार वर्षों से लगातार आयोजित हो रही जिसे देखने के लिए आस पास के दर्जनों गाँव से लोग आते हैं । अकादमी परिवार का प्रयास है की जिस तरः से इस अकादमी के ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने देश ही नही वरन विदेशों में पताका फहराया है उसी तरः गौतम अकादमी के बॉक्सिंग खिलाड़ी भी आगे बढ़े और देश मे अपना नाम रौशन करें । प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वाराणसी के गोपाल बहादुर शाही, नैनिका, अजहर खांन, अब्दुल मलिक खांन, मुनिब सिंह यादव, संजीव कुमार, सद्दाम खांन थें । इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन जमानिया के पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार सिंह गौतम ने किया, समापन समारोह के मुख्य अतिथी वेद इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक पंकज श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी प्रदान किया । इस अवसर पर डिस्ट्रिक बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वसीम अहमद, गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के सदस्य शिवम दुबे, आशुतोष त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, डा. पी.एन. सिंह, संजय सिंह, अभय सिंह, डॉ सचिन सिंह, रणविजय सिंह, पंकज यादव, बिपूज कुशवाहा, बबलू पाल, सशीभूषण सिंह, देवेन्द्र प्रजापति, वर्मा अनांद, नीलेश यादव, अब्दुल सलाम, विनय कुमार, अरबाज खांन आदि लोग उपस्थित रहें ।

0 Comments