महेंद्र पाल ‘पिंटू पाल’ ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील
गाजीपुर। विधानसभा सदर गाजीपुर एवं जंगीपुर क्षेत्र के ग्राम डिलिया और जंगीपुर में पाल, धनगर एवं गडरिया समाज का पीडीए जनसंवाद एवं स्वजन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाल उर्फ पिंटू पाल रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा।
महेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। उनका आरोप है कि सरकार सरकारी संस्थाओं के निजीकरण के माध्यम से आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज सहित सर्वसमाज के छात्र और नौजवान बेरोजगारी के कारण निराश हैं। महंगाई, बेरोजगारी, लूट, हत्या और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे मुद्दों को लेकर उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष से जुड़े लोगों का अधिकारियों के माध्यम से उत्पीड़न किया जा रहा है। महेंद्र पाल ने उपस्थित लोगों से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप पाल ने की, जबकि संचालन सर्वेश पाल ने किया।
इस अवसर पर सदर विधायक जैकिशन साहू, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव, तहसीन अहमद, रामधारी यादव, राजेंद्र यादव, विभा पाल, सुरेश पाल, कमलेश पाल, अशोक पाल, शंभू पाल, पचम पाल, विजय पाल, फूलचंद पाल, विंध्याचल पाल, संजय पाल, रामनिवास पाल, केदार पाल, बुधीराम पाल, प्रधान गिरिजा बिन्द, लेखपाल पाल, अशोक बिन्द, सुशील जायसवाल, सूरज राम बागी, अंजनी, रमेश प्रधान, देवेंद्र, पुनीता, कंचन, रीना ,ममता ,और वर्षा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


0 Comments