*सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री भारत सरकार की जयंती मनाई गयी*
गाजीपुर । समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव व राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य राम विजय सिंह यादव की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय निवास ग्राम चांडीपुर में पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार धरतीपुत्र व सपा के संस्थापक स्व० मुलायम सिंह यादव जी की जयंती मनाई गई जिसमें सभा को संबोधित करते हुए, राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा सपा भरत सिंह यादव ने कहा की सपा संस्थापक स्व०मुलायम सिंह यादव साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद अपना कैरियर शिक्षक की नौकरी से शुरू किया व किसान एक छात्र हित व दलितों की लड़ाई को सदैव लड़ते रहे उनकी लड़ाई को लड़ने के लिए हमेशा संघर्ष किया करते थे वह राजनीति में भी अपनी एक अलग पहचान बना लिए थे उसी क्रम में राम विजय सिंह यादव प्रदेश सचिव समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के नेता ने कहा कि वह हमेशा किसानों की समस्याओं को लेकर सदन से सड़क तक संघर्ष करते हुए अपने मुख्यमंत्रीत्व काल में किसानों के लिए तथा रक्षा मंत्री रहते हुए अपने देश के सैनिकों के लिए जो किया वह सराहनी रहा यह जब रक्षा मंत्री बने तो सर्वप्रथम सैनिकों के शहीदों को सम्मान पूर्वक सैनिक के घर तक शव को लाने का आदेश पारित किया जो काफी सराहनी रहा सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने कभी भी जातिवाद की राजनीति नहीं कि वह हमेशा सर्व समाज के उत्थान के लिए लड़ाई लड़ते रहे तथा उनके सम्मान को आगे बढ़ने का काम करते रहे सम्बोधित करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण राम भारती,प्रमोद यादव,रोहित यादव,आकाश यादव,बादल कुमार,ओम कुमार,शकिल अहमद, उमेश यादव तथा अन्य लोगों ने संबोधित किया

0 Comments