ग्राम प्रधान रजई यादव की नेक पहल कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी सेवा जारी लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

 95 लोगों ने कराया पंजीकरण, 13 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आर.जे. शंकरा हॉस्पिटल रवाना।


गाजीपुर। सैदपुर तहसील के ग्राम सिवाना मिर्जापुर (सैदपुर) के ग्राम प्रधान रजई यादव प्रधान संघ अध्यक्ष के द्वारा अपने निवास अस्थान पर आर.जे.शंकर को आई हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का अयोजन किया गया , यह शिविर उन गरीब लोगो के लिए आयोजित किया गया जो पैसों के अभाव में अपनी आंख का इलाज आपरेशन नही करा पाते , इस निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में ग्रामीणों का उत्साह देखने को मिला। शिविर में कुल 95 लोगों का पंजीकरण किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सभी की आंखों की जांच की।


जांच के दौरान 13 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, जिन्हें आर.जे. शंकरा हॉस्पिटल की बस द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन के लिए भेजा गया। वहीं 15 लोगों को बीपी, शुगर व अन्य स्वास्थ्य कारणों से फिलहाल ऑपरेशन के लिए उपयुक्त नहीं पाए जाने पर वापस कर दिया गया। उन्हें पहले संबंधित बीमारियों का उपचार कराने की सलाह दी गई।


शिविर के सफल आयोजन में आयोजक रजई यादव (प्रधान संघ अध्यक्ष) एवं सहयोगी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्षेत्रीय लोगों ने इस जनसेवा पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभदायक हैं।

 ग्राम प्रधान रजई यादव का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद भी लगातार क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनहित के कार्यक्रम जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभदायक हैं और इससे गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। 

इस मौके पर रामजी यादव, एमडी इसराइल, नथुनी यादव, परशुराम यादव,संजू देवी,रजिया देवी ,काशी यादव,चंद्रकांत चतुर्वेदी, विश्राम यादव ,राम प्रसाद यादव प्रधान प्रतिनिधि रावल,उदय प्रताप, राम जी कुशवाहा ,विकास यादव, शशिधर,दीपक यादव ,बिरजू राम ,अरविंद विश्वकर्मा आदि लोग मौके पर मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments