गाजीपुर में 14 जुलाई को रोजगार मेला, 400 से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

 गाजीपुर में 14 जुलाई को रोजगार मेला, 400 से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर ।

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) को नियर परी लाइब्रेरी अमेहता रोड सिधौना गाजीपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला समन्वयक अमित कुमार मद्धेशिया द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस 

रोजगार मेले में 10 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। मेले के माध्यम से 400 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। कौशल विकास मिशन ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर रोजगार मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। 

रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई तथा कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोजन स्थल पर पहुंचकर ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे 

अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड तथा शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की दो-दो प्रतियां लेकर आने की सलाह दी गई है। आयोजकों के अनुसार यह रोजगार मेला युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

 

Post a Comment

0 Comments