बीज, खाद व कीटनाशक व्यवसाइयों द्वारा एकदिवसीय देश/ प्रदेश बंद

 गाजीपुर बीज व्यापारी सेवा समिति के द्वारा गाजीपुर के शिव शंकर मिलन वाटिका महराजगंज में एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया,

 इस बैठक का मुख्य उद्देश्य खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कैसे हो इसी के तहत बैठक बुलाई जिसमें बीज व्यापार सेवा समिति उत्तर प्रदेश खाद बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं का कहना है कि यह एक पंजीकृत संगठन है जो लगभग 10,0000 कृषि आदान व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है पिछले कई वर्षों से संगठन के सदस्यों को विभिन्न व्यावहारिक एवं नीतिगत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इन समस्याओं के समाधान हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों को अनेक बार अवगत कराया गया किंतु अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका इसी के तहत 27/ 04/ 026 को समस्त कृषि आदान व्यापारी देश/उत्तर प्रदेश स्तर पर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करने के लिए बाध्य हुए और बीज खाद एवं कीटनाशक व्यवसाइयों के द्वारा कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही जी और केंद्री मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ साथ कृषि निवेशक भारत सरकार को 15 सूत्रीय मांग पत्र देने का निर्णय लिया गया जिनमें प्रमुख मांगे.....


*निदेशालय स्तर से लाइसेंस की बाध्यता समाप्त हो।*जमाव अमानक आने पर नियमानुसार कार्यवाही हो ।* सील बंद पैकिंग से नमूना लेने पर पैकिंगकर्ता जिम्मेदार हो * साथी व आई .पी .एम.एस पोर्टल निचले स्तर पर लागू न हो * खाद की डिलीवरी विक्रेता की दुकान तक पहुंचता हो *प्रस्तावित सीड बिल 2025 का सरलीकरण हो आदि मांगे सम्मिलित रही ।

अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश बीज व्यापारी सेवा समिति ने माननीय सूर्य प्रताप शाही जी कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि उपरोक्त समस्याओं के समाधान हेतु उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय तथा केंद्रीय कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें और एक माह के भीतर ठोस निर्णय लिए जाय अन्यथा हम कृषि आदान व्यापारी मजबूर होकर आगामी खरीफ सीजन से पूर्व अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाधित होंगे जिससे कृषि व्यवस्था एवं किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।इस बैठक में उपस्थित प्रदुम्ननाथ तिवारी संरक्षक,द्र कुशवाहा जिला अध्यक्ष, राधेश्याम प्रधान जी संरक्षक, विजय कुशवाहा कोषाध्यक्ष, बच्चन कुशवाहा उपाध्यक्ष, अरुण कुशवाहा महामंत्री , मुन्ना कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृपा शंकर सिंह मंत्री ,पंकज गुप्ता मंत्री ,आशीष सिंह गोलू मीडिया प्रभारी ,शुभम चौरसिया मीडिया प्रभारी, कन्हैयालाल गुप्ता ,अरविंद गुप्ता ,अवधेश यादव ,राजतिलक पाण्डेय,दीनदयाल यादव ,सुनील यादव, (सोनू ) , बृजभूषण कुशवाहा ,जगदीश कुशवाहा , किशन कुशवाहा आदि गाजीपुर बीज व्यापारी सेवा समिति गाज़ीपुर ।

Post a Comment

0 Comments