पूर्व मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने सौपा नियुक्ति पत्र
नन्दगंज । गाजीपुर समाजवादी पार्टी महिला सभा गाजीपुर की नेत्री पुनीता सिंह खुशबू बनी प्रदेश सचिव इस पद की नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री एवं समाजवादी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव ने सौपा इस अवसर पर पुनीता सिंह खुशबू ने राष्ट्रीय ,प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार प्रगट करके धन्यवाद किया और उन्होंने कहाँ की पार्टी ने जिस विस्वास से मुझे जिम्मेदारी सौपी है मैं निष्ठा से निभाऊंगी और पार्टी को मजबूत करूँगी गाजीपुर के राजनीति गलियारों में चर्चा है की अक्टूबर में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का गाजीपुर जनपद के दौरे के दौरान पार्टी में पति व पत्नी दोनों शामिल हुए थे इन दोनों का राजनीतिक अनुभव लंबे वर्षों से रहा है और चार वर्षों में दोनो ने गाजीपुर में अनेकों कार्य करके समाज सेवी के रूप अलग पहचान बनायी है
*राजनीतिक परिचय*
👍 हरियाणा में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री
👌यादव महासभा गाजीपुर जिलाध्यक्ष सुजीत यादव की पत्नी है
💐पिछडा दलित विकास महासंघ उतर प्रदेश की महिला विंग प्रदेश उपाध्यक्ष है
*शिक्षा के क्षेत्र अलग पहचान*
👍पीजी कॉलेज गाजीपुर से बीए की डिग्री हासिल
👌कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री हासिल
💐शिक्षा के क्षेत्र में गाजीपुर में शिक्षक के रूप में सेवा दे रही और निजी विद्यालय की प्रिंसिपल है
🎂प्रत्येक वर्ष नवरात्रि में 9 बेटियों को गोद लेकर मुफ्त में पढ़ाई करवाती है
इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता डॉ समीर सिंह , समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल , यादव महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान यादव प्रधान , करण्डा ब्लॉक सपा अध्यक्ष रामअशीष यादव , पिछडा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सूरज राम बागी , जिलापंचायत सदस्य शिवपूजन यादव पाँचू , पूजा कुमारी सहित दर्जनों लोगों ने बधाई शुभकामनाएं दी है

0 Comments