जन्म दिन पर पौधा रोपण कर दिया, पर्यावरण बचाने का संदेश

गाज़ीपुर। अनूठी पहल पर्यावरण के प्रति प्रेम रखते हुए। आर. बी. यादव उर्फ सिंटू ने अपने जन्मदिवस पर इंटर कॉलेज नरायणपुर के प्रांगण में पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। अपने जन्म दिन पर केक काटना छोड़कर पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि खासकर मैं युवाओं को संदेश देना चाहूंगा, आप विदेशी परंपरा को छोड़कर अपनी ही परंपरा का निर्वाह करें। जिससे पर्यावरण भी बचेगा हम भी सुकून से रह पाएंगे। जिस तरह प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्म दिन पर पार्टी के नाम पर कुछ पैसे खर्च करता है, लेकिन हम कुछ ही दिनों में इसे भूल जाते हैं। यदि हम अपने जन्म दिन को कोई पौधा या वृक्षारोपण करेंगे। तो हमारी उत्तेजना बढेगी और एक अलौकिक आनंद की अनुभूति भी होगी। साथ में हमारा प्रत्येक जन्म दिन पौधे के रूप में चिरकाल तक यादगार बना रहेगा।

इसलिए प्रत्येक व्यक्ति, स्त्री हो या पुरुष अपने जन्मदिवस पर एक पौधा लगाएं। समृद्ध अनोखी प्रजातियों के पौधे शहरी वन क्षेत्र के रूप में विख्यात है। एवं पर्यावरण के प्रति प्रेम रखते हुए, अपने जन्मदिवस पर सभ्य नागरिक की भूमिका निभाते हुए। ऐसे पूण्य के महान कार्य को करें। इस मौके पर 'समाजसेवी' लालू यादव, चंदन यादव 'चंचल', शशिशेखर आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments