चंडीगढ़ में फंसे बृजराज के शव को राजकुमार पांडेय ने दिलाया, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार।
गाजीपुर। चंडीगढ़ में बृजराज प्रजापति के निधन के बाद शव हासिल करने के लिए परेशान परिजनों की मदद के लिए सपा नेता राजकुमार पांडेय आगे आए। परिजनों की गुहार पर उन्होंने तत्काल अपनी टीम को सक्रिय किया और संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर शव रिलीज कराने की प्रक्रिया शुरू कराई। उनके प्रयासों से करीब 30 मिनट के भीतर शव रिलीज कराने की कार्रवाई पूरी कराई गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी बृजराज प्रजापति की पत्नी, बच्चे, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवंत यादव सहित अन्य लोग राजकुमार पांडेय के आवास पर पहुंचे। कार्यालय के माध्यम से सूचना मिलने के बाद उन्होंने परिजनों से पूरी जानकारी ली।
परिजनों ने बताया कि 22 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में बृजराज प्रजापति का निधन हो गया था और पिछले दो दिनों से शव वहीं रखा हुआ था। शव को लेकर परिजन काफी परेशान थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजकुमार पांडेय ने तत्काल अपनी टीम को चंडीगढ़ भेजा और संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क कराया। टीम के लोगों को अस्पताल भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई गई। करीब 30 मिनट के प्रयास के बाद शव रिलीज कराने की प्रक्रिया पूरी हुई हालांकि, शव की स्थिति को देखते हुए परिजनों ने चंडीगढ़ में ही अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। इस पूरे घटनाक्रम में समय पर मिली मदद से परिजनों को बड़ी राहत मिली। राजकुमार पांडेय के अनुसार, जरूरत के समय किसी भी परिवार की सहायता करना उनकी प्राथमिकता है। घटना के बाद क्षेत्र में उनके इस प्रयास की चर्चा हो रही है।

0 Comments