मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में कुल 378 जोड़ो का विवाह विधि विधान से सम्पन्न ।

 गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आई टी आई मैदान में सम्पन्न हुआ। 

           मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं उपस्थित मंचाशीन अतिथियों द्वारा समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस सामुहिक विवाह योजना में कुल ,378 जोड़ो का विवाह विधि विधान से सम्पन्न हुआ। विवाह सम्पन्न होने पर अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके सफल वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। वहीं नव दम्पत्तियों को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौधारोपण हेतु आम वृक्ष का पौधा प्रदान कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने बटन दबाकर 35 हजार रूपये की धनराशि वधुओं के खाते में हस्तान्तरित किया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने सात फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम योजना एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारों को लाभ मिल रहा है और आगे भी इस योजना के माध्यम से बेटियों का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा। इससे समाज मे फैली दहेज प्रथा जैसी रूढ़िवादी सोच समाप्त हो रही है। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने मुख्य मंत्री सामुहिक विवाह योजना की जानकारी देते हुए कहा कि आज जनपद के समस्त ब्लाको से चयनित 378 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ है। जनपद मे कुल 1575 जोड़ो का लक्ष्य के सापेक्ष अबतक लगभग 550 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हो चुका है। शेष लक्ष्य सम्पन्न कराया जायेगा ताकि पात्र परिवारो की बेटियो को इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत 51 हजार की धनराशि प्रदान किया जा रहा है जिसमें 35 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 10 हजार रूपये के उपहार एवं 6 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सिंहासन राम, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments