यादव महासभा द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत 5 हजार का लक्ष्य - जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ।

  *यादव महासभा द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत 5 हजार का लक्ष्य - जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ।


गाजीपुर:- अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। यादव महासभा गाजीपुर द्वारा इस अभियान की शुरुआत गाजीपुर के मोहम्मदाबाद ब्लॉक से की गई है इस अभियान का नेतृत्व यादव महासभा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव कर रहे हैं। इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने फॉर्म भरकर सदस्यता ग्रहण की। कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री राम ज्ञान सिंह यादव ने बताया कि गाजीपुर में 5 हजार सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है, जिसे इस माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकृत यादव व समाज सेवी कालिका यादव , रमाकांत यादव राहुल जरगो विशेष रुप से उपस्थित थे इस सदस्यता अभियान के जिला संयोजक बार के अध्यक्ष रामयश यादव एडवोकेट को बनाया गया है और गाजीपुर के सभी ब्लॉक व नगर का सयोंजक भी नियुक्त किया गया है जिसमे सादात ब्लॉक का ललिता यादव, ब्लॉक अध्यक्ष ,सदर ब्लॉक संजय यादव ब्लॉक अध्यक्ष ,सैदपुर ब्लॉक शिवपूजन यादव विशेष आमन्त्रित सदस्य ,रेवतीपुर ब्लॉक अजीत यादव जिला कार्यसमिति सदस्य ,करण्डा ब्लॉक धर्मबीर यादव ब्लॉक महासचिव, देवकली ब्लॉक संतोष यादव ब्लॉक महासचिव ,ज़मानियाँ ब्लॉक संजय सिंह यादव जिला सचिव ,मनिहारी ब्लॉक महेन्द्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष,मरदह ब्लॉक राहुल जरगो जिला कार्यसमिति सदस्य ,बिरनो ब्लॉक श्री लाल जी यादव ब्लॉक अध्यक्ष, कासिंमावाद ब्लॉक लल्लन यादव जिला कार्यसमिति सदस्य, मोहम्दाबाद ब्लॉक शिव शंकर यादव ब्लॉक अध्यक्ष,भावरकोल ब्लॉक मदन यादव ब्लॉक अध्यक्ष , जखनियां ब्लॉक रामअवध यादव ब्लॉक अध्यक्ष भदौरा ब्लॉक ओमप्रकाश यादव जिला कार्यसमिति सदस्य, बाराचवर ब्लॉक हीरा सिंह यादव जिला कार्यसमिति सदस्य, नगर गाजीपुर हिमांषु यादव युवा सचिव को जिम्मेदारी दी गयी है

Post a Comment

0 Comments