राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में राम आशीष होंगे रेफरी*




      सैदपुर । खेल अध्यापक राम आशीष यादव "कुश्ती कोच/राष्ट्रीय रेफरी" को भारतीय कुश्ती संघ ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब में 8 से 9 मार्च 2025 तक होने वाली राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता में रेफरी नियुक्त किया है.

        राम आशीष यादव जी वर्तमान में रामकरन इंटर कॉलेज ईशोपुर, रामपुर गाजीपुर में खेल अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं तथा विद्यालय परिसर में लड़के तथा लड़कियों को कुश्ती का अभ्यास करवाते हैं। इनके कुशल नेतृत्व में गाजीपुर जिले में कुश्ती खेल का ग्राफ बढ़ा है पहलवान मिट्टी की परम्परागत कुश्ती के साथ साथ विभागीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं तथा पदक प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने की ओर अग्रसर हैं। 

इनकी इस उपलब्धि पर श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह रामकरन दादा स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक आशीष यादव "राहुल" पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव, विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर जय सिंह यादव "पप्पू" पूर्व प्रधान अजय यादव,प्रधानाचार्य आत्मा यादव, रमा शंकर यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार व क्षेत्र वासियों ने बधाई दिया 

            जय सिंह यादव "पप्पू 

प्रबंधक  ,रामकरन इंटर कॉलेज ईशोपुर सिधौना गाज़ीपुर

            

Post a Comment

0 Comments