*8वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के सूबेदार (आनरेरी कैप्टन) बब्बन राम ने चार पदक किये अपने नाम*
जिस उम्र में लोग खुद को बूढ़ा कहने में गर्व महसूस करते हैं और यह बताना नहीं भूलते कि उनकी उम्र कितने साल हो गयी है। वह लोग मन ही मन लोगों से यह अपेक्षा रखते हैं कि ज्यादा साल उम्र होने के कारण उन्हें लोग ज्यादा सम्मान दें। लेकिन कैप्टन बब्बन राम उन ज्यादा सालों की उम्र को गिनती मानकर रोज अपनी मेहनत और लगन से एक नया अध्याय लिखने में व्यस्त हैं। गंगा नदी के किनारे बसा जनपद गाजीपुर और उसके गांव रामपुर के निवासी और भारतीय सेना की तोपखाना रेजिमेंट से सेवानिवृत्त सूबेदार (आनरेरी कैप्टन) बब्बन राम ने 8वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया । उन्होंने इस प्रतियोगिता में एक साथ चार पदक - 100 मीटर हर्डल में स्वर्ण पदक, त्रिपल जंप में रजत पदक, लंबी कूद में कांस्य पदक और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतकर एक इतिहास रच दिया है।
- हरी राम यादव
सूबेदार मेजर (आनरेरी)
प्रदेश सलाहकार
इंडियन कौंसिल आफ
प्रेस, उत्तर प्रदेश

0 Comments