समाजसेवी मिथिलेश यादव फौजी द्वारा लगाया गया निःशुल्क नेत्र व हार्ट जांच शिविर।

 समाजसेवी मिथिलेश यादव फौजी द्वारा लगाया गया नेत्र जांच और हार्ट जांच शिविर । जनपद जौनपुर के समाजसेवी सूबे. मेजर (से.नि.) मिथिलेश यादव द्वारा क्षेत्र के लिये निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर और आपरेशन तथा हार्ट जाँच शिविर का आयोजन जितेन्द्र बिल्डिंग मैटेरियल काशीदासपुर तराव डोभी जौनपुर में किया गया । 

सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय से आये डॉक्टर के टीम द्वारा कुल 355 लोगो की स्क्रीनिंग की गई जिसने 87 लोग मोतियाबिंद सहित अन्य आँख की बीमारियों से ग्रसित पाया गया । सभी चिन्हित किए गये 87 मरीज़ों को बस द्वारा सदगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट स्वयं मिथिलेश यादव जी साथ जाकर मरीज़ो का आपरेशन दिनांक 02 दिसम्बर को करवायेंगे । हार्ट जाँच के लिए वाराणसी के बहूप्रतिष्ठित इनफिनिटी केयर हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ की टीम 132 लोगों की जाँच की । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डा. अनिल यादव “मैनेजमेंट गुरु" विशिष्ट अतिथि जितेंद्र यादव , प्रधान जय प्रकाश, डॉ संजय यादव , सुभाष यादव , बृजेश ,पूर्व प्रधान राजेश ,अरविंद , डब्बू , राकेश यादव , सिंटू , शुभम , शिव प्रकाश , अंकित, गुड्डू यादव , पंकज यादव ,छोटू , मोनू , सोनू, मनोज मौर्य , सहित क्षेत्र के तमाम युवा साथी मौजूद थे ।

Post a Comment

0 Comments