*करंडा मंडल में तिरंगा यात्रा को पूर्व विधायक डॉ.राजकुमार सिंह गौतम ने दिखाई हरी झंडी*
गाजीपुर । करंडा मंडल में देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में जोश भर दिया। मौनी बाबा धाम चोचकपुर से शुरू हुई यात्रा मेदनीपुर, बड़सरा होते हुए नागा बाबा धाम तक पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में डीजे की देशभक्ति धुन, हाथों में लहराता तिरंगा, भगवा गमछे और मोटरसाइकिलों व फोर व्हीलर वाहनों का काफिला आकर्षण का केंद्र रहा। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार और भारत माता के जयघोष से माहौल पूरी तरह देश भक्तिमय नजर आया। मुख्य अतिथि जमानिया के पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार सिंह गौतम ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सर पर भगवा गमछा बाघ तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । तिरंगा यात्रा में राष्ट्रप्रेम और उत्साह की शानदार तस्वीर देखने को मिली। मुख्य अतिथि डॉक्टर राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि, तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह देश के वीर जवानों और अमर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल तिरंगा लेकर चलना नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करना है।” तिरंगा यात्रा ने शहीदों को नमन, राष्ट्र के प्रति समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए पूरे क्षेत्र में देशभक्ति की नई ऊर्जा का संचार किया।
तिरंगा यात्रा में मण्डल अध्यक्ष राणा सिंह ,पवन कुमार पाण्डेय,, अमरेश गुप्ता, विनोद राय, दिनेश सिंह ,अमित चौरसिया, शशिकांत गिरी तारकेश्वर सिंह उमेश दुबे, हरेंदर यादव, सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

0 Comments