खाद-बीज व्यापारियों में बढ़ा आक्रोश FIR और दुकानों की कार्रवाई का विरोध

 खाद-बीज व्यापारियों पर FIR से आक्रोश, दो दिन हड़ताल दुकानें बंद ।

गाजीपुर। खाद-बीज व्यापारियों की समस्याओं को लेकर गाजीपुर बीज व्यापारी सेवा समिति ने प्रशासन के सामने कई गंभीर मुद्दे उठाए हैं। समिति के अनुसार, उर्वरक की उपलब्धता, ऑनलाइन व्यवस्था और सरकारी रेट पर बिक्री को लेकर व्यापारियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि उर्वरक उपलब्ध नहीं होने और रजिस्टर मेंटेनेंस नहीं होने पर  दुकानदारों  पर FIR दर्ज कराई जा रही है। आरोप लगाया कि दुकानदारों को उपलब्धता के अनुसार खाद देने की कोशिश करनी पड़ती है, लेकिन तकनीकी एवं वितरण संबंधी समस्याओं का खामियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। समिति ने कहा कि फुटकर विक्रेता की दुकान तक सरकारी रेट पर उर्वरक उपलब्ध नहीं हो पाता, जबकि दूसरी ओर ग्राहकों को उर्वरक उपलब्ध कराने का दबाव रहता है। सरकारी रेट और स्टॉक व्यवस्था में अंतर के कारण भी व्यापारियों के सामने समस्या खड़ी हो रही है।

उनके द्वारा यह भी कहा गया है कि प्रशासन इन सभी समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय दुकानों को सील करने और FIR दर्ज करने की कार्रवाई कर रहा है। इससे व्यापारियों में काफी नाराजगी है। व्यापारी समिति ने प्रशासन से समस्याओं का समाधान कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी दो दिन तक दुकानें बंद रखकर हड़ताल कर सकते हैं। आज दुकानदार दुकान को बन्द रखे हैं 

व्यापारियों का कहना है कि उनकी लड़ाई किसानों के खिलाफ नहीं, बल्कि उर्वरक वितरण की व्यवस्था और तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए है। उनका दावा है कि व्यवस्था में सुधार होने से किसानों और व्यापारियों दोनों को राहत मिलेगी । 

Post a Comment

0 Comments