गाजीपुर । करण्डा क्षेत्र के के सनराइज पब्लिक स्कूल धरम्मपुर( बलवन्तपुर)विद्यालय के प्रांगण में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया । इस समारोह के मुख्य अतिथि माननीय ओम प्रकाश सिंह( विधायक जमानिया विधानसभा ,पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश), माननीय जय किशन साहू विधायक सदर और माननीय अंकित भारती विधायक सैदपुर रहे। विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा विद्यालय की बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया है । जिसमें छोटे-छोटे बच्चों द्वारा आधुनिक युग में मोबाइल पर होने वाली गतिविधियों को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया जो बहुत ही मनमोहक लगा । विद्यालय के बालक और बालिकाओं द्वारा समुद्र मंथन को भी प्रस्तुत किया गया तथा यह प्रदर्शित किया गया कि आज समाज में छल - कपट इतना अधिक बढ़ गया है कि लोग अंधकार में डूब रहे हैं । विद्यालय के संस्थापक श्री हलिराज यादव व प्रबंधक निदेशक डॉ० अवधेश कुमार यादव ने विद्यालय के अध्यापक और अध्यापिकाओं का आभार व्यक्त किया । जो विद्यालय के बच्चों ने अपने कला कौशल से मुख्य अतिथियों और अभिभावकों को प्रभावित किया ।इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री उमेश रावत, अशोक कुमार सिंह अरविंद यादव ,डॉं० सी के सर ,राम अवध सर ,अंजना शर्मा ,अर्चना सिंह ,नसरा मैंम ,समरीन मैंम, आकांक्षा मैंम धर्मेंद्र सर ,प्रतीक सर आदि अध्यापक उपस्थित रहे तथा अपना सराहनीय योगदान बच्चों के साथ देते रहे।
0 Comments