जूनियर स्टेट बॉक्सिंग ट्रायल गाजियाबाद में तो हापुड़ में होगा यूथ खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता : अमित कुमार सिंह

-: जिला बॉक्सिंग टीम में 15 खिलाड़ियों का हुवा चयन :


जूनियर स्टेट बॉक्सिंग ट्रायल गाजियाबाद में तो हापुड़ में होगा यूथ खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता : अमित कुमार सिंह
राज्य स्तरीय जूनियर बालक, बालिका और यूथ महिला , पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु जिला बॉक्सिंग टीम का चयन ट्रायल का आयोजन गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में रविवार को गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी गैबिपुर में हुवा । इस ट्रायल में मेजबान गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के अतिरिक्त रामदूत इंटरनेशनल स्कूल रौजा गाजीपुर, कृष्णा फाइट क्लब फूली जमानिया, एस.के.बी.एम. इंटर कॉलेज और वेद इंटरनेशनल स्कूल बाशुपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया ।
जूनियर (अंडर 17) बालकों के 50किग्रा. भार वर्ग में मुहम्मद उस्मान, 54किग्रा. में सूरज गुप्ता, 57किग्रा. में सुहैब खांन, 60किग्रा. शिवम यादव इसी क्रम में बालिकाओं के 46किग्रा. में संध्या कुमारी, 48किग्रा. में खुशी यादव, 50किग्रा. में चांदनी मौर्या का चयन हुवा । यूथ (अंडर 19) बालकों के 50किग्रा भार वर्ग में अरविंद कुमार, 55किग्रा में अजित कुमार यादव, 60किग्रा में हर्ष पाठक, 65किग्रा में आदित्य सिंह, 70किग्रा में सुशांत पांडेय, 75किग्रा में अमृत गुप्ता और बालिकाओं के 48किग्रा में साधना राजभर, 51 किग्रा में फलक खातून, 54 में पूनम यादव का चयन जिले की बॉक्सिंग टीम में हुवा ।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष व गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि जूनियर (अंडर 17) का स्टेट ट्रायल 25 से 27 मार्च को महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम गाजियाबाद में आयोजित होगा वहीं यूथ (अंडर 19) का स्टेट चैम्पियनशिप 31 मार्च से 5 अप्रैल तक मूलचंद त्यागी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जिला हापुड़ में आयोजित होगा ।
उक्त अवसर पर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सयुंक्त सचिव जयहिंद यादव, नीलेश यादव, निजामुद्दीन राइन, वर्मा आनंद, संजीव कुमार, पंकज यादव, बिपूज कुशवाहा, धर्मेंद मौर्या, विशाल कुमार आदि लोग उपस्थित रहें ।

Post a Comment

0 Comments