नेशनल एथलीट मास्टर बब्बन राम ने चंडीगढ़ हैदराबाद से लाया गोल्ड मेडल, ।

गाजीपुर ।

गाज़ीपुर- वीरों की धरती गाज़ीपुर का लाल नेशनल मास्टर एथलीट  बब्बन राम ने चंडीगढ़-हैदराबाद से 3 मेडल लाकर जिले का  मान सम्मान बढ़ा दिया |इससे शौर्य सैनिक संगठन पूरा गदगद एवं गौरवान्वित है| बताते चलें गाजीपुर के सबसे पूर्वी और दक्षिणी भाग और बिहार की सीमा से लगा हुआ रेवतीपुर ब्लाक के सिमरा गांव निवासी कैप्टेन बब्बन राम 67 वर्ष की उम्र में पुरे भारत में घूम कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेलों में भाग लेते रहे हैं ,यही नहीं वे कम से कम सात आइटमों में भाग लेते हैं और बराबर ब्रोंज, सिल्वर तथा गोल्ड मेडल हासिल करते हैं| इससे गाजीपुर जिले का मान सम्मान बढ़ता तो है ही एसके साथ ही शौर्य सैनिक संगठन का अभिमान काफी बढ़ जाता है| अभी फिलहाल हैदराबाद के चंडीगढ़ में आयोजित 5वां खेलो मास्टर नेशनल गेम्स 2026आयोजित किया गया था |यहाँ पर इन्होने 300 मीटर्स हार्डील्ड में ब्रॉन्ज,100मीटर हार्डील्स में सिल्वर तथा 4×100मीटर रिले रेस में एक गोल्ड मेडल जीता | कैप्टन बब्बन राम की इस उपलब्धि पर सौर्य सैनिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुब्बा यादव,मंडल प्रभारी कप्तान अंबिका यादव, कारगिल हीरो कैप्टन उमाशंकर यादव, कैप्टेन घूरा यादव,कैप्टन उमाशंकर यादव,विशेषी सिंह कुशवाहा शौर्य चक्र,मुन्ना यादव,विनय सिंह यादव,सुरेंद्र सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष,मदन प्रजापति जिलाध्यक्ष गाजीपुर, ओमप्रकाश यादव,कृष्ण कुमार बिंद साहब,कल्याण सिंह यादव,राजकुमार साहब,नीरज जायसवाल, लल्लन पासवान प्रधान जी,भीम सिंह यादव,केशव सिंह यादव,नरसिंह प्रजापति साहब वरिष्ठ संगठन मंत्री आदि ने सौर सैनिक संगठन के बैनर तले उन्हें सम्मानित किया तथा उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी|

Post a Comment

0 Comments