राकेश कुमार संवाददाता
सैदपुर। सैदपुर के युवा विधायक अंकित भारती ने दिनांक 18 अप्रैल 026 को चिलचिलाती धूप एवं भीषण गर्मी में भी विधायक निधि से बनवाई गई 6 सड़कों का उद्घाटन किए , सर्वप्रथम अंकित भारती सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जनता जनार्दन से अपने आवास पर मिलकर उनके समस्याओं का समाधान किए उसके पश्चात दोपहर 1:30 पर देवचंदपुर में पिच रोड से खिलाड़ी राम के घर तक 160 मीटर मार्ग का उद्घाटन किए इस मौके जेपी यादव प्रधान ,राजेश यादव, पूर्व प्रधान ,भरी संख्या में पुरुष व महिलाएं उपस्थित रहे । फिर 2 से 3 बजे के बीच में सिरगिथा मार्ग (देवकली ) से पशु अस्पताल के पीछे होते हुए गोपाल यादव के घर तक 150 मी.मार्ग तथा सुन्हौली में सैयद बाबा के मजार से बिंद बस्ती तक 1 किलोमीटर पिच रोड मार्ग का उद्घाटन किए , इस अवसर पर श्री यादव वरिष्ठ सपा नेता के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके पश्चात 3:30 बजे भीतरी में नंदकिशोर यादव के घर से तिराहा तक पक्की नाली 150 मी. का उद्घाटन किया जहां पर मुख्य रूप से अखिलेश यादव दौलतपुर बड़िहारी ,लोहा प्रधान, तौहीद राइनी , अख्तर साहब ,जमील व अन्य लोगों ने विधायक का स्वागत किया । अगला कार्य 4:30 बजे कुंढालंबी में मेन रोड सीसी से आनंद यादव के घर से विश्वकर्मा बस्ती तक 135 मी. मार्ग का उद्घाटन किए , इस मौके पर विष्णुकांत शास्त्री, प्रधान की अगुवाई में आनंद यादव और भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष ने विधायक का फूल मालाओं के साथ बड़े ही गर्म जोशी से स्वागत किए एवम् नसीरपुर में रामजन्म राम के घर से बेचई राम के घर तक 150 मी. मार्ग का उद्घाटन किया जहां मुन्ना यादव की नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने विधायक का स्वागत किए। इस उद्घाटन के दौरान क्षेत्रीय जनता ने विधायक के इस कार्यों को सराहा तथा महिलाओं एवं नौजवानों में विशेष उत्साह देखने को मिला । विधायक अंकित भारती ने कहा कि चौतरफा विकास करना ही मेरा एकमात्र संकल्प है एवं हम समाजवादी व अंबेडकरवादी साथी मिलकर 2027 में श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे ।
इस पूरे उद्घाटन समारोह में विशेष कर विधायक पिता ओ.पी भारती, आमिर खान उर्फ मिट्ठू पूर्व प्रधान , राजनाथ यादव ब्लॉक अध्यक्ष देवकली, गोविंद यादव विधायक प्रतिनिधि ,कमलेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष सैदपुर, जितेंद्र सिंह जोनल प्रभारी ,जमुना यादव सेक्टर प्रभारी, राजबहादुर यादव सेक्टर प्रभारी ,रमेश प्रजापति सेक्टर प्रभारी , रमेश यादव सेक्टर प्रभारी, बबलू यादव बूथ प्रभारी, महेंद्र यादव बूथ प्रभारी , गया यादव बूथ प्रभारी ,दिलीप राजभर सेक्टर प्रवक्षक व अन्य दर्जनों पदाधिकारी साथ मे उपस्थित रहे ।
0 Comments