गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी गैबिपुर के दो बॉक्सरों का चयन साई खेल छात्रावास के लिए हुआ :*


*गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी गैबिपुर के दो बॉक्सरों का चयन साई खेल छात्रावास के लिए हुआ :*


गाजीपुर : गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी गैबिपुर के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि एकेडमी के दो प्रतिभाशाली बॉक्सिंग खिलाड़ियों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के खेल छात्रावासों के लिए हुआ है ।

एकेडमी के खिलाड़ी अंकित राजभर का चयन उत्तराखंड स्थित एसटीसी काशीपुर के लिए तथा हर्षित सिंह का चयन असम स्थित एसटीसी कोकराझार के लिए हुआ है ।

अंकित राजभर, सादात ब्लॉक के बुढ़नपुर निवासी अमरदेव राजभर एवं गीता देवी के पुत्र हैं, जबकि हर्षित सिंह, सादात ब्लॉक के कनेरी ग्राम निवासी अवनीश सिंह मंगल एवं सरिता सिंह के पुत्र हैं। दोनों खिलाड़ी विगत 4 वर्षों से गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के छात्रावास में रहकर बॉक्सिंग का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं ।

गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों खिलाड़ी अत्यंत प्रतिभावान, मेहनती एवं अनुशासित हैं । उन्होंने जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अर्जित किए हैं । उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए साई के अधिकारियों द्वारा उनका चयन किया गया, जो एकेडमी के लिए गौरव का विषय है ।

श्री सिंह ने इस सफलता का श्रेय एकेडमी के बॉक्सिंग कोच जयहिंद यादव को देते हुए उनके समर्पण, मेहनत एवं प्रशिक्षण पद्धति की सराहना की ।

एकेडमी के संरक्षक डा. पी.एन. सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा जारी जॉइनिंग लेटर प्रदान किया तथा उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर ए.के.नेशनल इंटर कॉलेज औड़िहार के प्रबंधक अवधेश सिंह गुड्डू, समाजसेवी जितेंद्र यादव, गौतम सेवा फाउंडेशन की कोषाध्यक्षा प्रिया सिंह, सदस्य विशाल कुमार, अल्का मौर्या, रमेश सिंह, अमित सिंह सनी, मोनू सिंह, अनर्जित कन्नौजिया, स्तुति चौहान, पूनम यादव, मोइनुद्दीन सिद्दीकी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments