संविधान के रचईता को याद कर नमन किया गया – रामविजय सिंह यादव*

*संविधान के रचईता को याद कर नमन किया गया – रामविजय सिंह यादव*


समाजवादी जनता पार्टी चन्द्रशेखर के पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव व राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य रामविजय सिंह यादव के आवास/कैम्प कार्यालय ग्राम चांडीपुर पर संविधान के रचईता गरीबों के मसीहा भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी, जिसको सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि आज हम देश में जो सम्मान से जी रहे हैं और अपने अधिकार की बात कर रहे हैं, चाहें किसी क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं,यह सब बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की ही देन है,आज हम अपनी आवाज को ऊपर उठा कर बात कर रहे हैं,वे हमेशा छुआ छुत से दूर रहकर समाज को जीने की नसीहत दी, तथा दलित पिछड़ों दबे कुचलो को हमेशा ऊपर उठाने के लिए कानून तक बना दिया, जिससे वह वर्ग गर्भ से अपने सर को उठा कर जी सकें,वे चाहते थे कि समाज के वंचित वर्ग शिक्षित बनें तभी समाज का विकास हो,
आज हम एक वोट के अधिकार का जो प्रयोग करते हैं,वह उसी बनायें हुए संविधान की देन है, वक्ताओं के रुप में फौजदारी राम, वीरेंद्र राम, आकाश यादव,नीरज यादव बब्लू, सोमवारी देवी,लालती देवी, चन्द्रभान राम, दीपक राम आदि लोग उपस्थित थे !

Post a Comment

0 Comments