विधानसभा में बने इंटरलॉकिंग मार्ग का किया भव्य उद्घाटन । विधायक अंकित भारती

*विधानसभा में बने इंटरलॉकिंग मार्ग का किया भव्य उद्घाटन । विधायक अंकित भारती

 *राकेश कुमार संवाददाता* 
सैदपुर । सैदपुर विधानसभा के युवा विधायक अंकित भारती ने विकास कार्य के उद्घाटन को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को दो मार्गों का उद्घाटन किया, ब्लॉक सैदपुर में ग्राम सभा दाउदपुर सीसी रोड से मढिया तक लंबाई 160 मीटर तथा ब्लॉक सैदपुर ग्राम सभा गौरपारा पिच रोड से गोंड बस्ती तक लंबाई 100 मीटर इंटरलॉकिंग रोड का उद्घाटन किया वहां उपस्थित जनता ने विधायक को फूल माला पहनाकर बड़े गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत सम्मान किया । जनता का प्यार व सम्मान पाकर विधायक काफी गदगद थे उन्होंने कहा कि जनता के दुख सुख में रहना एवं क्षेत्र का विकास करना एकमात्र लक्ष्य है । 
 इन अवसर पर गोविंद यादव विधायक प्रतिनिधि ,महासचिव, जितेंद्र सिंह जोनल प्रभारी , ओ.पी .भारती विधायक पिता , कमलेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष , श्री राम गौतम राष्ट्रीय सचिव अंबेडकर वाहिनी , सुरेश यादव पूर्व प्रधान , आमिर खान उर्फ मिट्ठू पूर्व प्रधान , रमेश यादव सेक्टर प्रभारी ,अरविंद यादव सेक्टर प्रभारी ,जमुना यादव सेक्टर प्रभारी व अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments