सौरभ सिंह यादव के भव्य स्वागत में उमड़ी भीड़

 सौरभ सिंह यादव के भव्य स्वागत में उमड़ी भीड़ 

 गाजीपुर-स्थानीय देवकली ब्लाक अंतर्गत नैसारा गांव में देश की सर्वोच्च पद वाली सिविल सर्विस में छात्र सौरभ सिंह यादव पुत्र राजेश सिंह यादव का जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों, गांव वासियों तथा शुभचिंतकों ने भव्य तरीके से माल्यार्पण  कर स्वागत किया|इस अवसर पर उनके नाना,नानी,बुआ,फूफा, चाचा,सहित हजारों लोग स्थानीय साईं नाथ मैरिज हॉल नैसारा  में उपस्थित रहे|इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख सच्चे लाल यादव ने कहा कि सौरभ सिंह यादव पहलवान स्वर्गीय रामधारी सिंह यादव के वंशज हैं और इन्होंने हमारी संस्कृति को एक कड़ी आगे बढ़ाया है| इनका हृदय से धन्यवाद करते हैं स्वागत करते हैं| इस अवसर पर उपेंद्र यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि सौरव कुमार सिंह यादव हमारे परिवार का एक हीरा है|इसने इस इंडिया लेवल क्लास वन की नौकरी पा कर गांव,जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है| साथ ही उन्होंने कहा कि सौरभ जी आपको अपने पद और गरिमा का ध्यान रखना होगा और गांव में आने पर छोटे बड़ों सम्मान करना होगा तभी हमारी परंपरा सुरक्षित रह सकेगी| इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रामधारी सिंह यादव ने कहा कि सौरभ सिंह यादव जी का परिवार बहुत ही सम्मानित रहा है|सम्मानित स्व.रामधारी यादव जी 40 वर्ष तक प्रमुख रहे| उनके बनाए गए रास्ते पर सच्चे लाल यादव तथा उपेंद्र लाल यादव एवं माधुरी देवी चल रही है| अभी उसी कड़ी में सौरभ सिंह यादव भी चल रहे हैं| ब्लॉक प्रमुख देवकली माधुरी यादव ने कहा कि सौरभ सिंह यादव हमारे घर का लाल है|मैं उसे बेटे की तरह मानती हूं, उनके फूफा कन्हैया सिंह यादव ने कहा कि मैं सौरभ को बेटे की तरह पाला-पोषा है| इस अवसर पर विजय शंकर यादव,माधुरी यादव,रामधारी सिंह यादव, शौर्य सैनिक संगठन गाजीपुर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव (फौजी) नैसारा ,  सूबेदार अभय नाथ यादव (रसूलपुर) शौर्य सैनिक संगठन गाजीपुर सदर उपाध्यक्ष, नरसिंह यादव,बृजेश यादव,राजेश यादव,सत्येंद्र यादव सत्या,कन्हैया सिंह यादव,रामजत सिंह यादव,संतोष यादव, नसीम, रविंद्र यादव,राजेश यादव, संतोष कन्नौजिया (समाजसेवी )आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे| कार्यक्रम के अध्यक्षता रामधारी सिंह यादव पूर्व जिला अध्यक्ष सपा तथा सफल संचालन विजय शंकर सिंह यादव एडवोकेट ने किया|

Post a Comment

0 Comments