जनसेवा को समर्पित: माननीय विधायक अंकित भारती, 374 सैदपुर*

[अंकित भारती, विधायक 374 सैदपुर गाजीपुर] 

*"मिशन रोजगार - विधायक जनता के द्वार" से युवाओं को मिली नई उड़ान* 

गाजीपुर । 374 सैदपुर के माननीय विधायक अंकित भारती जी द्वारा हर साल "मिशन रोजगार - विधायक जनता के द्वार" अभियान के तहत हजारों बेरोजगार युवाओं को प्रतिष्ठित लिमिटेड कंपनियों में अच्छी सैलरी वाली नौकरियां दिलवाई जा रही हैं। विधायक जी का मानना है कि "युवा सशक्त होगा तभी सैदपुर सशक्त होगा"। रोजगार मेलों के माध्यम से सीधे कंपनियों को गांव तक लाकर युवाओं को अवसर दिए जा रहे हैं। 

*संगठन से सीधे जनता तक: बूथ स्तर पर विकास* 

समाजवादी पार्टी के एक सच्चे सिपाही के रूप में विधायक अंकित भारती जी प्रत्येक बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और कार्यकर्ता से खुद संवाद कर जमीनी समस्याएं जानने का काम करते हैं। "पहले सुनो, फिर चुनो, तब काम शुरू करो" की नीति पर चलते हुए जनहित के कार्य प्राथमिकता से कराए जाते हैं। 

*गांव-गांव पहुंचा विकास* 

1. *बुनियादी सुविधा*: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण, नालियों की सफाई और मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर हुआ है। जर्जर बिजली के ट्रांसफार्मरों को बदलकर चुस्त-दुरुस्त किया गया, जिससे अब गांवों के लोगों को ट्रांसफार्मर की रोज रोज जलने की समस्या काफी कम हुई है। 

2. *स्वास्थ्य पर फोकस*: सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर इलाज, डॉक्टरों की उपलब्धता और दवाओं की कमी न हो - इसके लिए माननीय विधायक जी ने विधानसभा में कई बार पुरजोर आवाज उठाई है। उनका लक्ष्य सैदपुर हॉस्पिटल को जिले का सर्वश्रेष्ठ सरकारी अस्पताल बनाना है। 

3. *जनता से सीधा जुड़ाव*: विधायक जी बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग, हर गांव की समस्या को अपनी समस्या मानकर समाधान करते हैं। 

*जनता की आवाज, विधानसभा में बुलंद* 

विधायक अंकित भारती जी सैदपुर की हर छोटी-बड़ी समस्या को विधानसभा के पटल पर पूरी मजबूती से रखते हैं। चाहे अस्पताल की सुविधा हो, किसानों की सिंचाई हो या युवाओं का रोजगार - सैदपुर का विकास ही उनका एकमात्र एजेंडा है। 

*"सैदपुर का विकास, मेरा संकल्प" - अंकित भारती*

Post a Comment

0 Comments